फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां में झगड़े को लेकर वेटर ने साथी को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 08:07 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सहकर्मी को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पूसा रोड पर सोमवार देर रात रेस्तरां के बाहर हुए झगड़े में एक वेटर ने साथी वेटर राहुल (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसने राहुल के दोस्त पवन (22) को भी चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला है कि वारदात से कुछ देर पहले राहुल का दूसरे वेटर कमल से झगड़ा हुआ था। कमल का आरोप था कि राहुल गेस्ट को सर्विस ठीक नहीं दे रहा। इसी बात पर राहुल ने दोस्त पवन और अन्य के साथ मिलकर कमल की पिटाई कर दी। उसी का बदला लेने के लिए कमल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कमल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहने वाला राहुल पूसा रोड स्थित द फीस्ट हाउस और रेस्तरां में वेटर था। यहीं मूल रूप से नेपाल का रहने वाला कमल कई साल से नौकरी करता है। कमल सीनियर था और उसने सोमवार शाम राहुल को ठीक से सर्विस न करने पर डांटा था। 
विज्ञापन


इस पर विवाद हुआ तो बाकी लोगों ने शांत करा दिया। राहुल ने अपने दोस्त पवन को बुला लिया। आरोप है कि पवन ने कमल को थप्पड़ मारा और धमकाया। देर रात पवन और राहुल रेस्तरां के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी कमल चाकू लेकर निकला और राहुल के सीने पर कई वार किए। 

इसके बाद उसने पवन पर भी चाकू से हमला किया। दोनों बुरी तरह जख्मी हुए। 12:26 बजे सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। वहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। पवन का इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें