फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंडावली में वोटर लिस्ट के सत्यापन के लिए मेगा कैंप में 603 नोटिस के मिलेग जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
-वोटर लिस्ट से नाम कटने से बचाने के लिए आरडब्ल्यूए कर रही लोगों की मदद, दस्तावेज जुटाने में भी दे रही सहयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडावली में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता सूची से संबंधित नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों को जवाब देने और फॉर्म में हुई गलतियों को ठीक कराने का अवसर दिया गया। सरकारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सत्येंद्र सिंह, अभिषेक करणा और विकास शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुल 895 नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से अब तक 603 नोटिस के जवाब मिल चुके हैं।
इस अवसर पर मंडावली ए ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान परविंदर मिश्रा ने कहा कि उनकी टीम का प्रयास है कि सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज रखने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न कटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ बीएलओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अभी भी कई लोग नोटिस का जवाब देने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इससे सत्यापन कार्य की गति प्रभावित हो रही है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें