फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: काली नदी के पास कचरा डंपिंग के आरोपों पर मेरठ नगर निगम से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मेरठ में काली नदी के पास कचरा डंप किए जाने के आरोपों पर मेरठ नगर निगम से जवाब तलब किया है। अधिकरण ने निगम को चार हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ द्वारा सुनवाई के दौरान आवेदक ने आरोप लगाया कि वर्तमान में कचरा निस्तारण स्थल से ठोस कचरे को काली नदी के पास स्थित गंवड़ी डंप साइट पर ले जाया जा रहा है, जो अधिकरण के पूर्व आदेशों का उल्लंघन है। वहीं, सुनवाई के दौरान नगर निगम के अधिवक्ता ने आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें