फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जलभराव और गंदगी से यमुना विहार बी-ब्लॉक के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भजनपुरा थाने की नई पाइपलाइन से नालियों पर बढ़ा दबाव, सड़कों और गलियों में फैल रहा गंदा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार के बी-ब्लॉक इलाके में जलभराव और गंदगी ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में बहने से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भजनपुरा थाने में पानी की निकासी के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन इस समस्या की मुख्य वजह है।
थाने की ओर से पानी निकासी के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन को सीधे बी-ब्लॉक की नालियों से जोड़ दिया गया है। पुराना ड्रेनेज सिस्टम अतिरिक्त पानी का दबाव नहीं झेल पा रहा है। इसके चलते नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है।
विज्ञापन

राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
सड़कों पर रोजाना गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


समस्या का हो जल्द समाधान
थाने की ओर से पानी निकासी के लिए जो नई पाइपलाइन बिछाई गई है, उसका पानी एक जगह इकट्ठा होता है और दिन में किसी भी समय छोड़ दिया जाता है। इससे हमारे इलाके की नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। प्रशासन से हमारी मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि इलाके में सफाई व्यवस्था सुचारु हो सके।

- हरीश शर्मा, अध्यक्ष, यमुना विहार बी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें