फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले एक साल से दे रहे अर्जी, जब नहीं हुई सुनवाई तो यहां मुर्गा बन बांग देने लगे लोग

Tue, 07 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कुछ इस अंदाज में दर्ज कराई अपनी श‌िकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर पर्वतीय कॉलोनी के लोगों ने अलग अंदाज में विरोध जताया। सीवर की समस्या से परेशान स्थानीय निवासी विरोध दर्ज कराने निगम मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
  निगमायुक्त दफ्तर में नहीं मिलीं तो परेशान लोगों ने मुर्गा बनकर निगम अधिकारियों को शर्मसार किया।  लोगों का कहना था कि वह समस्या का समाधान कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
दरअसल, एनआईटी क्षेत्र के पर्वतीय कॉलोनी में पिछले एक साल से सीवर की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो है जिसके कारण घरों में गंदा पानी भर रहा है। कॉलोनी में रहने वाले रामसिंह यादव ने बताया कि सीवर की समस्या नेतराम सरिया वाला रोड, गली नंबर 282 से संजय कॉलोनी, कुमाऊं मातृ मंडल, बोझावाली गली, उर्मिला रावत वाली गली, प्रेम डेयरी तथा डिस्पोजल के पास समस्या बनी हुई है। लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

  इसके चलते यहां रहने वाले करीब 500 परिवारों के लेाग परेशान हैं। कॉलोनी की रहने वाली महिला इंदू, मधू, गुलाब, पुष्पा देवी, सुनीता, आशा, राधा, संगीता, मनीष, आशीष, राजेंद्र और गौरव आदि का कहना था कि अब उन्हें सीवर के पानी को बाल्टी से निकालकर दूर ले जाकर फेंकना पड़ता है।
विज्ञापन

अफसर कहते हैं नहीं बना सकते लंदन

कुछ इस अंदाज में दर्ज कराई अपनी श‌िकायत - फोटो : अमर उजाला
राम सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह विधायक नगेंद्र भड़ाना, निगम पार्षद ललिता यादव, एक्सईएन विजय सिंह ढाका, जेई अमित चौधरी से लेकर सभी से मिल चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। निगम के अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि पर्वतीय कॉलोनी को हम लंदन नहीं बना सकते। हम पहले मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों की सुनेंगे, जनता की नहीं। लोगों ने मेयर सुमन बाला से भी मिलकर समस्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है। 

यहां भी है सीवर की समस्या
पूरा एनआईटी क्षेत्र सीवर की समस्या से जूझ रहा है। निगम के पास ऐसी कोई योजना नहीं है जिससे इसका स्थायी समाधान हो सके। पर्वतीय कॉलोनी के अतिरिक्त नंगला एंकलेव, कपड़ा कॉलोनी, संजय एंक्लेव, डबुआ कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, चाचा चौक, भड़ाना चौक, 27 फुटा रोड, 33 फुटा रोड आदि में भी यही समस्या बनी हुई है। 
 
लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिल गई है। एनआईटी के पूरे इलाके में ये समस्या बनी हुई है। धीरे धीरे समस्या का समाधान कराया जा रहा है। पर्वतीय कॉलोनी में जिन जिन स्थानों पर सीवर जाम है वहां दो तीन दिन में समाधान करा दिया जाएगा।-विजय सिंह ढाका, एक्सईएन एनआईटी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें