दिल्ली के सीनियर आईएएस की प्रोफेसर पत्नी ने अपने ड्राइवर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। लेडी प्रोफेसर का आरोप है कि आए दिन ड्राइवर उन्हें परेशान करता है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआती पूछताछ में पुलिस आरोपी को मानसिक रोगी बता रही है। वैशाली में रहने वाली महिला जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पति दिल्ली में सीनियर आईएएस हैं।
शुक्रवार दोपहर लेडी प्रोफेसर अपने ड्राइवर को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचीं। प्रोफेसर का कहना था कि उनका ड्राइवर बात-बात पर परेशान करता है।