फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला इंजेक्शन लगाकर रेजिडेंट डॉक्टर ने की खुदकुशी, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 30 Jul 2019 11:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इसी घर में डॉक्टर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में सफदरजंग अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को डॉक्टर का  शव बरामद किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि थीसिस पूरी नहीं होने के कारण डॉक्टर परेशान रहता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से खाली जहरीला इंजेक्शन व अन्य दवाइयां बरामद की हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से मुगलसराय, यूपी निवासी सुधांशु सिंह (28) बी-141 लाजपत नगर में रहता था। 

इसी मकान में  मूलरूप से गोवा निवासी डॉ. रुद्धा रहता है। दोनों के कमरों के बीच में दो कमरे हैं। डॉ. सुधांशु सिंह सफदरजंग अस्पताल से एनेस्थिसिया में पीजी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों डॉ. रुद्धा गोवा गया हुआ था और सोमवार रात दो बजे लौटा था। सुबह डॅा. सुधांशु से मिलने गया तो गेट अंदर से बंद था। उन्होंने सुबह करीब 8:51 बजे पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस गेट तोड़कर कमरे में घुसी  तो देखा कि डॅा. सुधांशु गद्दे पर मृत पड़ा था। गद्दे को फर्श पर बिछा रखा था। हाथ में ड्रिप लगी थी। माना जा  रहा है कि ड्रिप के जरिए ही सुधांशु ने जहरीला इंजेक्शन लिया है। पुलिस को कूड़ेदान व कमरे से जहरीले इंजेक्शन के अलावा भारी मात्रा में दवाइयां मिली हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें