फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की घोषणा: पांच घंटे तक नहीं करा सकेंगे ट्रेनों में रिजर्वेशन और कैंसिलेशन, यात्रियों के पास एक ही रास्ता

Thu, 12 Dec 2024 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस संबंध में रेलवे ने औपचारिक बयान जारी किया है। पीआरएस का मतलब होता है पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम। यह रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस है।
विज्ञापन
पांच घंटे नहीं मिलेगी कंप्यूटरीकृत सेवा - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप ट्रेन से सफर करने की सोच रहे है तो ध्यान दें। 14 दिसंबर की रात में 11:45 से 15 दिसंबर की सुबह 4:45 बजे तक कंप्यूटरीकृत सेवा नहीं मिलेगी। कुल पांच घंटों के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को बंद रखने का एलान रेलवे ने किया है। इसका मतलब यह हुआ कि इस पांच घंटे के दौरान रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस इंक्वायरी काउंटर के साथ 139 पर न कोई जानकारी उपलब्ध होगी और न ही इंटरनेट के माध्यम से टिकट की बुकिंग व कैंसिलेशन का काम होगा।

विज्ञापन

इस संबंध में रेलवे ने औपचारिक बयान जारी किया है। पीआरएस का मतलब होता है पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम। यह रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस है। पीआरएस सेवा का उपयोग करके पैसेंजर ट्रेनों में रिजर्व और अनरिजर्व टिकट की बुकिंग कराते हैं। इसके तहत यात्रियों को बिना स्टेशन पहुंचे घर बैठे टिकट बुक कराने की सुविधा मिलती है। लिहाजा शनिवार देर रात को अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो रात पौने बारह बजे के पहले ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कराकर अपने ट्रेनों की स्थिति पता करके ही घर से निकलें।
विज्ञापन

पांच घंटे तक सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा
1. पीएनआर पूछताछ
2. करंट रिजर्वेशन
3. निरस्तीकरण
4. चार्टिंग
5. असाधारण डेटा रिपोर्ट (ईडीआर)
6. काउंटरों पर पीआरएस रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें