फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर प्रभावित रहेंगी पांच ट्रेनें

Wed, 14 Jan 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस और फुल ड्रेस रिहर्सल (23 जनवरी) को तिलक ब्रिज से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कुछ ट्रेनों का या तो रूट डायवर्ट किया जाता है या उसे परेड खत्म होने के बाद चलाया जाता है।

शेड्यूल के मुताबिक 23 जनवरी और 26 जनवरी को तिलक ब्रिज से जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तिलक ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन


झेलम एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से चलेगी। साहिबाबाद-पलवल ईएमयू को साहिबाबाद से डायवर्ट कर पुरानी दिल्ली से निजामुद्दीन होते हुए पलवल भेजा जाएगा।

केरला एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से परेड के खत्म होने के बाद चलेगी। पश्चिम एक्सप्रेस को परेड के बाद ओखला से भेजा जाएगा। ट्रेनों की यह व्यवस्था केवल 23 और 26 जनवरी को ही लागू रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें