फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, बस रूट व मेट्रो की जानकारी लेकर ही निकलें घर से बाहर

Mon, 23 Jan 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुल ड्रेस र‌िहर्सल को तैयार राजपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले राजपथ पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। इसके चलते दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रिहर्सल के चलते मेट्रो के चार स्टेशन तीन घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सिटी बसों का रूट और इंटर स्टेट बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यदि सोमवार को सुबह दिल्ली आ रहे हैं तो पहले बदले हुए रूटों को समझ लें। इसके चलते सड़कों पर कई जगह जाम भी लग सकता है।

फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते  केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे  तक बंद रहेंगे। दो अन्य मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग और पटेल चौक भी सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान इन स्टेशनों से यात्री न तो बाहर निकल सकता है न ही अंदर जा सकता है। बाकी स्टेशनों पर मेट्रो पहले की ही तरह चलती रहेगी। वहीं द‌िल्ली में एयरस्पेस भी सुबह10:35 से लेकर 12:30 बजे दोपहर तक बंद रहेंगे। Delhi air space to remain closed from 10.35 am today to 12.15 pm in view of the full dress rehearsal of Republic Day Parade — ANI (@ANI_news) January 23, 2017

इंटर स्टेट बसों को अलग-अलग जगहों पर रोका जाएगा

Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk - फोटो : अमर उजाला
इंटर स्टेट बसों को अलग-अलग जगहों पर रोका जाएगा। यह व्यवस्था फुल ड्रेस रिहर्सल चालू रहने तक जारी रहेगा। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम तक जाने वाली बस सेवाओं को एनएच-24, रिंग रोड होकर प्रगति मैदान के पास भैरो मार्ग पर खत्म कर दिया जाएगा।

इसी तरह एनएच-24 से आने  वाली बसों को रोड नंबर 56 पर दाहिने घुमकर आनंद विहार पर रूकना होगा।  इंटर स्टेट बसों में गुरुग्राम रूट की बसें धौला कुंआ तक ही आएंगी। जो बसें गाजियाबाद के मोहन नगर से होकर आती है उसे मोहन नगर से ही भोपूरा चूंगी से वजीराबाद रोड पर भेजा जाएगा।

सिटी रूट की बसों को कुल 9 जगहों पर टर्मिनेट किया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को कृष्ण मेनन मार्ग, पाक स्ट्रीट उद्यान मार्ग, त्यागराज स्टेडियम, सराय काले खां पर रोका जाएगा।

नई दिल्ली आने वाली बसों को आरामबाग रोड, कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम) प्रगति मैदान पर यमुनापार से आने वाली बसों को हनुमान मंदिर यमुना बाजार, मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर ही रोका जाएगा। 

परेड के रूट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है नजर

गणतंत्र द‌िवस की फुल ड्रेस र‌िहर्सल के मद्देनजर सुरक्षा चाकचौबंद - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पर राजधानी की सुरक्षा को पूरी तरह से चाक चौबंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की 38 कंपनियों को सुरक्षा में लगाया गया है। साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सुरक्षा की तमाम पहलुओं पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभ्यास में जुटी है। नई दिल्ली के अलावा जिन रूटों पर परेड गुजरेगी, उस पूरे रूट को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है।

समारोह स्थल के पास करीब 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन रूट पर होने वाले सभी गतिविधियों को सीसीटीवी कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। हालांकि, उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस की बैठक में सीसीटीवी कैमरों की हालत पर चिंता जताई गई थी। 15 फीसदी कैमरों के खराब होने की बात सामने आई थी, जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

सात लेयर की सुरक्षा घेरे में रहेंगे वीआईपी 

Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk - फोटो : अमर उजाला
समारोह स्थल के आस-पास दिल्ली पुलिस के करीब 20 हजार जवान को तैनात किया गया है। रायसीना से लेकर लालकिले तक पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

समारोह स्थल पर दिल्ली पुलिस व एनएसजी के डॉग स्कॉयड के अलावा पहली बार आईटीबीपी के डॉग स्कॉयड को मुस्तैद रहेंगे। समारोह में आने वाले वीआईपी सात लेयर की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इंडिया गेट के तीन किलोमीटर के दायरे में विशेष गश्ती दल तैनात रहेगी। साथ ही इस मार्ग के इमारतों पर कमांडों की तैनाती की गई है।

दिल्ली के होटल, गेस्ट हाउस में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चल रही है। एक महीने से होटलों व गेस्ट हाउस में ठहरने वाले की जानकारी ली जा रही है। संदिग्ध लोगों के नाम पते की जांच की जा रही है। खुफिया एजेेंसियां विदेश से आने वाले कॉल की जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें