बिजली विभाग से सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरि की कोठी में बिजली कनेक्शन काटने की हुई कार्रवाई की रिपोर्ट गायब हो गई है। विजलेंस इंस्पेक्टर अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दिए जाने की बात कह रहे हैं, वहीं अधिकारी रिपोर्ट नहीं मिलने की पुष्टि कर रहे हैं।
7 अगस्त को सेक्टर- 41 के सी ब्लॉक स्थित कोठी से बिजली का कनेक्शन बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने काट दिया था। कोठी में सचिन दत्ता और उसके पिता राजेंद्र कुमार दत्ता रहते हैं।
राजेंद्र कुमार बिजली विभाग से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें फिक्स चार्ज पर पांच किलोवाट बिजली खपत करने की सुविधा प्राप्त है।