फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सोसाइटी-मोहल्ले की गलियों के बाहर जुटने वालों पर भी रिपोर्ट

Mon, 30 Mar 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बढ़ रही सख्ती... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अपनी सोसाइटी और मोहल्ले की गलियों के बाहर जुटने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस के आने पर मौके पर पकड़े जाने वालों के साथ ही भागने वालों के खिलाफ भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने के लिए सरकारी आदेश के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान किसी को भी बिना वजह घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद सोसाइटियों और मोहल्लों में रहने वाले लोग अपने घर के बाहर झुंड में एकत्र होकर वार्ता में मशगूल हो रहे हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल भी नहीं रखा जा रहा है।

 हालांकि पुलिस को देखकर वे अपने घरों में भाग जाते हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मौके पर पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूछताछ के बाद भागने वालों को भी नामजद किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों को कानून का पालन कर घरों के भीतर रहना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें