फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आतिशी के वीडियो क्लिप पर दर्ज एफआईआर की रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर पुलिस ने वीडियो मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी
विज्ञापन

पंजाब सरकार से मंजूरी के बाद जवाब विधानसभा सचिवालय को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े वीडियो क्लिप मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर जालंधर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा सचिवालय को भेज दी है। जानकारी पंजाब पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक पत्राचार के जरिये भेजी गई।
विज्ञापन


जालंधर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के संबंध में दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने 5 और 13 फरवरी को स्पष्टीकरण और दस्तावेज मांगे थे। इसके जवाब में जालंधर पुलिस आयुक्त ने 20 फरवरी को अपना पत्र पंजाब पुलिस महानिदेशक को भेजा है। इसके बाद पंजाब पुलिस मुख्यालय ने पत्र को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के लिए पंजाब सरकार के गृह विभाग को भेजा है। साथ ही, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने भी दिल्ली विधानसभा के पत्र के संदर्भ में अपना जवाब सरकार के माध्यम से भेजा है। मामला कथित तौर पर सिख गुरुओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों और उससे जुड़े विशेषाधिकार हनन की शिकायतों से संबंधित है। अब दिल्ली विधानसभा सचिवालय को पंजाब सरकार की ओर से पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें