फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के 50 शिक्षकों का फैसला कमेटी की रिपोर्ट पर टिका

Fri, 24 Aug 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में विश्वविद्यालय प्रबंधन की रोक के बाद भी विरोध धरना व हड़ताल में भाग लेने वाले शिक्षकों के मामले की जांच अब कमेटी करेगी। जेएनयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में उक्त शिक्षकों के मामले पर चर्चा हुई। इस पूरे मामले की जांच के लिए शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने कमेटी गठित कर दी। विश्वविद्यालय की रोक के बावजूद हड़ताल में भाग लेने के आरोपों व शिक्षकों के बयानों के आधार पर कमेटी रिपोर्ट बनाएगी। उसी के आधार पर आगे फैसला होगा।  

विज्ञापन


रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव काउंसिल में विश्वविद्यालय प्रबंधन की मनाही के बाद भी शिक्षकों ने 31 जुलाई को विरोध प्रदर्शन व हड़ताल में भाग लिया था। इसी के तहत करीब 50 शिक्षक कक्षाएं छोड़कर विरोध-धरने में शामिल हुए। 

एग्जीक्यूटिव काउंसिल में उक्त शिक्षकों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। उक्त 50 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की जानकारी गलत है। ऐसा एक्जीक्यूटिव काउंसिल में कोई फैसला नहीं हुआ है। बल्कि विश्वविद्यालय अब कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच करवाने जा रहा है। अभी तक पूरे मामले की जांच ही नहीं हुई थी, ऐसे में किसी शिक्षक पर जुर्माने के रूप में एक दिन का वेतन काटने का फैसला नहीं लिया जा सकता था। कमेटी अपनी रिपोर्ट में उक्त शिक्षकों का पक्ष भी सुनेगी, ताकि सही फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें