फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से 13 मिनट में वसंत कुंज पहुंचा लिवर, दिल्ली पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Fri, 24 Aug 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एंबुलेंस
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ से शुक्रवार को एक लिवर प्रत्यारोपण के लिए राजधानी पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए बाकायदा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। शुक्रवार शाम 5 बजकर 58 मिनट पर लिवर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचा। यहां से ग्रीन कारिडोर की मदद से 12 किलोमीटर का सफर महज 13 मिनट में पूरा किया गया। 

विज्ञापन


वसंत कुज स्थित आईएलबीएस अस्पताल पहुंचने के बाद लिवर मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, लिवर प्रत्यारोपण सफल रहा है। अगले 48 घंटे मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें