पूर्वी दिल्ली। शाहदरा फ्लाईओवर से अप्सरा बॉर्डर की ओर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर आम जनता और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में मरम्मत कार्य 31 अगस्त तक चलने की संभावना है। निर्माण कार्य के कारण फ्लाईओवर और उससे जुड़े मार्गों पर यातायात की रफ्तार धीमी रह सकती है।
एडवाइजरी में आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की गया है कि वह अपनी यात्रा पहले से प्लान करें ताकि अनावश्यक देरी, परेशानी से बचे और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, जिनमें दुर्गापुरी चौक, जाफराबाद, सीलमपुर और पुस्ता रोड शामिल हैं। संवाद