एसओएल सिविल सर्विसेज कॅरिअर पर 26 अगस्त को वेबिनार आयोजित करने जा रहा
विद्यार्थियों को यूपीएससी परीक्षा, तैयारी की रणनीति और कॅरिअर विकल्पों की मिलेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल सर्विसेज की तैयारी कैसे करें, यह दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) विद्यार्थियों को बताएगा। एसओएल 26 अगस्त को सिविल सर्विसेज में कॅरिअर को लेकर एक विशेष वेबिनार का आयोजन कर रहा है। इसके लिए समकाल्प आईएएस का सहयोग लिया जाएगा। इसमें एसओएल के ही विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। वेबिनार का विषय कॅरिअर इन सिविल सर्विसेज अवसर, परीक्षा एवं तैयारी की रणनीति रखा गया है। इसमें विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज को कॅरिअर विकल्प के रूप में चुनने, यूपीएससी परीक्षा की संरचना व पात्रता, तैयारी की रणनीति और उपयोगी संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान आने वाली सामान्य चुनौतियों और तैयारी की शुरुआत कैसे की जाए, इसके संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। एसओएल ने इच्छुक विद्यार्थियों से गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कराने को कहा है।