फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की 600 किमी सड़कों की दिसंबर तक मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पश्चिम एशिया युद्ध से बिटुमिन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण रुका था काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम एक बार फिर तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिसंबर तक करीब 600 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पूरी करने का है। सर्दियों में बिटुमिन बिछाने में दिक्कत आने के कारण सरकार ने काम को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण बिटुमिन की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इससे इसकी कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी हुई और सड़क निर्माण एवं मरम्मत के काम में देरी हुई। अब सड़क परियोजनाओं की लागत में बढ़ोतरी के प्रस्तावों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद दोबारा टेंडर जारी कर कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम तीसरे पक्ष के ऑडिट के माध्यम से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी कर रही है। साथ ही, जिस कंपनी को सड़क निर्माण का ठेका दिया जाएगा, उसे अगले पांच साल तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें