फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi High Court: रेणु भटनागर और रजनीश कुमार गुप्ता दिल्ली हाईकोर्ट में जज नियुक्त, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Thu, 20 Feb 2025 07:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन दोनों को हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने दो उच्च श्रेणी न्यायिक अधिकारियों रेणु भटनागर और रजनीश कुमार गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है। 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन दोनों को हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।

विज्ञापन


केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। पिछले शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने जस्टिस तेजस धीरेनभाई कारिया को हाईकोर्ट जज की शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें