फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने डीजल वाहनों से बैन हटाने की अपील खारिज

Wed, 12 Aug 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर बैन हटाने से मना कर दिया है। बेंच ने कहा कि संबंधित विभाग और प्राधिकरण तय करें कि उन्हें इस मामले में क्या करना है।
विज्ञापन


बेंच के मुताबिक प्रतिबंध के ऑर्डर को बदला नहीं जा सकता। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट मंत्रालय और संबंधित विभाग ने जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ से लगाई गुहार थी।

इसमें 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर लगाए गए बैन के खिलाफ अपील की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

'नहीं हटा सकते स्टे'

एडीशनल सॉलिसीटर जनरल पिंकी आनंद ने बुधवार को ग्रीन बेंच से कहा कि 10 साल डीजल वाहनों के बैन ऑर्डर से जरूरत वाले समान के परिवहन में परेशानी हो रही है।

वाहनों से बैन हटाने के लिए दलील दी गई कि बैन के चलते दूध, फल, सब्जियों और अन्य जरूरत के सामान को ढोने और वहन करने वाले डीजल वाहनों की शॉर्टेज हो रही है।

हालांकि इस दलील का न तो बेंच पर असर हुआ और न ही अंतिम फैसले पर कोई प्रभाव पड़ा। बेंच ने इस पर कहा कि हम सुनवाई तक स्टे नहीं हटा सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें