मंडी में आलू-प्याज व हरी सब्जियां डेढ़ गुना रेट पर बिक रही हैं। चीनी का रेट भी 36 रुपये प्रति किग्रा. तक पहुंच गया है।
गाजियाबाद आलू-प्याज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल यादव ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण प्याज बर्बाद हुआ। अब किसानों ने प्याज की नई फसल को रोका।
आवक कम होने से प्याज के दाम बढ़ गए। दस दिनों में प्याज में 20 प्रतिशत तक का उछाल आया है। आने वाले दिनों में प्याज की कीमत 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। वहीं वर्तमान में आलू के थोक भाव में गिरावट आई है, लेकिन फुटकर रेट कम नहीं हुए।
सब्जियों के रेट
सब्जियां-पूर्व-वर्तमान
प्याज-16-20, आलू-16-20, तोरी-12-25, टमाटर-10-15, भिंडी-12-24, बैगन-15-20, अरबी-20-25, लौकी-10-15, कद्दू-10-15। (भाव रुपये प्रति किलोग्राम में हैं)