फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिलेगी और राहत, दिल्ली एनसीआर में दो दिन बारिश की संभावना

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
झूम के बरसे बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में सोमवार को बादल जमकर बरसे। गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों के चेहरे खिल उठे। लोग ही नहीं पशु और पक्षी भी बारिश का आनंद उठाते दिखे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी अब अलविदा हो रही है।  28 जून को मानसून दिल्ली एनसीआर तक पहुंच सकता है और तब तक पारे का 36 डिग्री से ऊपर जाना मुश्किल है। हालांकि उमस परेशान कर सकती है। आज और कल भी दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर में बारिश हो सकती है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्री मानसून बारिश के कारण शाम 5.30 बजे पारा करीब 13 डिग्री गिरकर 26.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम तक बारिश 48 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। जगह-जगह जल जमाव से लोग भले ही परेशान हुए लेकिन सुहाने हुए मौसम ने इस दिक्कत को खुशी में बदल दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 21 और 22 जून को दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में अधिक बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में बारिश का दौर लगातार जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

अब 36 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा पारा

बारिश में घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
23 और 24 जून को पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में  23 जून तक और हिमाचल प्रदेश में 22 जून तक अधिक बारिश की हो सकती है। उत्तराखंड और बिहार समेत देश के कई इलाके लगातार बारिश से भीगेंगे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में पूर्व की ओर नमी आ रही है। साथ ही तापमान अधिक था। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन सबके असर से बारिश हुई है।

उन्होंने बताया कि मानसून बिहार के बाद यूपी के कुछ हिस्से को कवर करने के बाद कमजोर पड़ गया है। बंगाल की खाड़ी में 22 जून को साइक्लोनिक सरकुलेशन बनना शुरू हो सकता है, जो 23 या 24 जून को मानसूनी हवाओं के रूप में आगे बढ़ेगा। जिसके असर से उत्तर प्रदेश, पूरे मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों को मानसून कवर कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें