फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकी को इंसाफ दिलाने जाएंगे कोर्ट!

Mon, 20 Oct 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव खत्म होने के बाद फिर से छात्रा पिंकी की मौत का मामला गरमाने लगा है। पिंकी के परिजन और कासन गांव के लोग छात्रा पिंकी को इंसाफ दिलाने की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो गए है। मंगलवार को आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए गुड़गांव में पंचायत किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब पिंकी को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसके लिए पिंकी न्याय मंच और कासन छात्र आंदोलन समिति कानूनी सलाह मशविरा कर रही है।

इसी मकसद से गुड़गांव के कासन समेत सभी गांवों के मौजिज लोगों को बुलाकर पंचायत करने का फैसला लिया गया है। जिसमें कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। सेक्टर-14 में होने वाली पंचायत में गुड़गांव के अलावा मेवात, फरीदाबाद, रेवाड़ी, भिवानी से भी आएंगे।

छात्रा पिंकी को इंसाफ दिलाने की खातिर पूरे गांव ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। प्रशासन के दखल के बाद चुनाव डाले गए थे। अब तक हुए कार्रवाई से असंतुष्ट होकर फिर से आंदोलन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


छात्रा पिंकी को इंसाफ दिलाने के लिए गठित पिंकी न्याय मंच और कासन छात्र आंदोलन समिति अब तक प्रशासनिक और पुलिस के रवैये से खफा है।

समिति और मंच का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। मामले का दबाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पिंकी के परिजनों का कहना है पिंकी के देहांत से पहले ही शिक्षकों का नाम बता चुकी थी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?

पिंकी न्याय मंच के अध्यक्ष रवि राघव कहते हैं छात्रा पिंकी की मौत को बेजा नहीं जाने दिया जाएगा। उसे हर कीमत पर इंसाफ दिलाई जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण में जाया जाएगा। मंगलवार को पंचायत कर आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें