फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड जाम में फंसी

Mon, 20 Oct 2014 08:11 PM IST
ब्यूरों/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में खोड़ा के नवनीत विहार में रद्दी कागज के गोदाम में सोमवार दोपहर आग लग गई। करीब छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट या चिंगारी माना जा रहा है। आग में हजारों की रद्दी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


नवनीत विहार गली नंबर छह के एक प्लॉट में कुछ कमरे बने हैं। यहां वेद प्रकाश का रद्दी कागज का गोदाम है। सोमवार दोपहर को अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। गोदाम में बैठे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को लपेट में ले लिया।

लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सीएफओ एपी सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में चिंगारी आदि से आग लगने का कारण दिखाई दे रहा है। गोदाम में कुछ तार भी खुले थे। जिनसे निकली चिंगारी भी आग का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


जाम में फंसीं दमकल गाड़ियां
आग लगने की सूचना के करीब 15-20 मिनट के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। खोड़ा में अधिक ट्रैफिक के चलते दमकल गाड़ियां जाम में फंस गईं। इतना ही नहीं संकरी गलियों के कारण गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें