फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिश्तों की उलझनों का आईना बना ‘रिलेशनशिप रिदम्स 2.0’

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेम, अकेलेपन और भौतिक जीवन के द्वंद्व को मंच पर जीवंत करती संवेदनशील प्रस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बदलते दौर में रिश्तों की जटिलता, भावनात्मक खींचतान और अकेलेपन की गूंज को सशक्त तरीके से सामने लाता नाटक ‘रिलेशनशिप रिदम्स 2.0’ राजधानी में दर्शकों के बीच खासा सराहा गया। समकालीन जीवन की सच्चाइयों को छूती यह प्रस्तुति दर्शकों को आत्ममंथन के लिए मजबूर करती नजर आई। राजधानी के एलटीजी ऑडिटोरियम में प्रस्ताव थिएटर के बैनर तले मंचित इस नाटक ने प्रेम, शारीरिक इच्छा और भौतिकवादी जीवनशैली के बीच फंसे मानवीय संबंधों की गहराई को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक यह दर्शाता है कि तेज रफ्तार जिंदगी और भौतिक उपलब्धियों की दौड़ किस तरह रिश्तों में दूरी, संवादहीनता और भावनात्मक खालीपन को जन्म देती है। हर दृश्य दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि आधुनिक जीवनशैली की कीमत कहीं रिश्तों के टूटने के रूप में तो नहीं चुकानी पड़ रही।
विज्ञापन

मुख्य भूमिकाओं में शिल्पा वर्मा, आशुतोष शुक्ला, राज नारायण दीक्षित, विजय, ऋषि चौहान और मोहित चुग ने अपने सशक्त अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया। कलाकारों की अभिव्यक्ति, संवाद अदायगी और मंच पर उनकी सहज उपस्थिति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नाटक का निर्देशन राज नारायण दीक्षित ने किया, जिन्होंने विषय की संवेदनशीलता को बारीकी से समझते हुए हर दृश्य को प्रभावशाली बनाया। वहीं संतोष कुमार सिंह सैंडी के संगीत संयोजन ने प्रस्तुति के भावनात्मक पक्ष को और गहराई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें