फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta Attack: हमलावर 24 घंटे से कर रहा था रेकी... सामने आया वीडियो; मंत्री प्रवेश वर्मा ने कही ये बात

Wed, 20 Aug 2025 02:13 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली में जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी भी की थी।
विज्ञापन
Rekha Gupta Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी पिछले 24 घंटों से उनके आवास की रेकी कर रहा था और मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बना रहा था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी रेकी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास पर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके आवास के पास रात बिताई और जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला किया। 

प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि "अब पता चला है कि वह व्यक्ति मुख्यमंत्री से मिलने का रास्ता तलाशने के लिए 24 घंटे से रेकी कर रहा था। उसने शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर तक की रेकी की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को उसने पास के सिविल लाइंस इलाके में रात बिताई और आज सुबह जब वह आया तो उसके पास कोई कागज नहीं थे। ऐसा कोई मामला नहीं था और उसने मिलते ही हमला कर दिया।

दिल्ली के मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिना किसी कड़ी सुरक्षा के जनसुनवाई के दौरान रोजाना 2000 लोगों से मिलती हैं और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके आधार पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "लंबे समय बाद दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोज़ाना अपने घर पर जनसुनवाई कार्यक्रम कर रही थी। रोज़ाना दिल्ली-एनसीआर से 1000-2000 लोग आते थे। वह बिना किसी रोक-टोक और सुरक्षा के सभी से मिलती थीं और उनकी समस्याएं सुनती थीं। आज जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद निंदनीय है। हमने अभी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। वह घायल हो गई हैं और उनका मेडिकल चल रहा है।

 
विज्ञापन

सामने आया सीसीटीवी फुटेज
वहीं, मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी राजेश 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें