फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिले में होम्योपैथी क्लिनिक का पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण नहीं कराने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नोएडा(संवाद)। शासन ने जिले के सभी होम्योपैथी क्लिनिक और छोटे अस्पतालों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में जिला होम्योपैथी अधिकारी को पत्र भेजा गया है। अब सभी चिकित्सकीय संस्थानों को पांच वर्षों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिले में वर्तमान में 35 से अधिक होम्योपैथी क्लिनिक और छोटे अस्पताल हैं। इनमें से जिन संस्थानों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। पंजीकरण की यह व्यवस्था विशेष रूप से 50 बेड से कम क्षमता वाले क्लीनिक और अस्पतालों के लिए लागू होगी। पंजीकरण नहीं कराने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल ने बताया कि यह कदम मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें