जेईई मेन के सफल उम्मीदवार पंजीकरण व च्वाइस फीलिंग कर सकेंगे
डीटीयू, एनएसयूटी, आईआईआईटीडी, डीएसईयू, आईजीडीटीयूडब्लयू में पंजीकरण 23 जून तक
सीट आवंटन के लिए पांच राउंड आयोजित होंगे, पहला राउंड 27 जून से
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पांच प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक व बीआर्क (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) में दाखिले के लिए जैक (ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग) की पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरु हो गई। जेईई मेन 2024 में सफल रहे उम्मीदवार 31 मई से 23 जून शाम छह बजे तक तक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण व च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा प्राथमिकताएं भरने की सलाह दी गई है। जैक काउंसलिंग के तहत नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी), दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन (आईजीडीटीयूडब्न्यू), इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटीडी), दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीईएसयू) 6500 से अधिक बीटेक व बीआर्क की करीब 90 स्नातक सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
ऑनलाइन पंजीकरण जैक की वेबसाइट https://jacdelhi.admissions.nic.in के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त माना जाएगा। इन पांच संस्थानों में 85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के व 15 फीसदी सीटों पर दिल्ली के बाहर के विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
जैक काउंसलिंग के लिए इस बार डीटीयू को नोडल संस्थान बनाया गया है। सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होने से पहले 25 जून से आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया शुरु होगी। दाखिले के लिए सीट आवंटन के पांच राउंड व एक स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा। जैक की ओर से इसका भी विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी और उन्होंने फीस का भुगतान कर दिया होगा, लेकिन दस्तावेज के सत्यापन के लिए नहीं पहुंचेंगे। ऐसे उम्मीदवारों का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
बीटेक व बीआर्क का काउंसलिंग शेड्यूल
पहले सीट आवंटन का रिजल्ट
27 जून दोपहर दो बजे
दस्तावेजों का सत्यापन (श्रेणीवार)
28 जून से चार जुलाई
सीट फ्रीज करने की अंतिम तिथि
04 जुलाई
दूसरे सीट आवंटन का रिजल्ट
06 जुलाई
दस्तावेज का सत्यापन
08-09 जुलाई
सीट फ्रीज करने की अंतिम तिथि
09 जुलाई
तीसरे सीट आवंटन का रिजल्ट
11 जुलाई
दस्तावेज का सत्यापन
12-13 जुलाई
सीट फ्रीज करने की अंतिम तिथि
13 जुलाई
दाखिला वापस लेने की अंतिम तिथि
19 जुलाई
चौथे सीट आवंटन का रिजल्ट
16 जुलाई
दस्तावेज का सत्यापन
18-19 जुलाई
सीट फ्रीज करने की अंतिम तिथि
19 जुलाई
पांचवें सीट आवंटन का रिजल्ट
23 जुलाई
दस्तावेज का सत्यापन
24-25 जुलाई
सीट फ्रीज करने की अंतिम तिथि
25 जुलाई
स्पॉट राउंड के तहत खाली सीटों की जानकारी
27 जुलाई
फिजिकल स्पॉट राउंड
29 जुलाई से 01 अगस्त
नोट: उम्मीदवार किसी राउंड के तहत आवंटित हुई सीट पर अपना दाखिला 19 जुलाई रात 10:30 बजे तक वापस ले सकते हैं।