फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूल-कॉलेजों के आसपास कराई गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी ने चलाया विशेष गहन सफाई अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के विशेष गहन सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों के आसपास सफाई पर विशेष जोर दिया गया। दक्षिणी दिल्ली में साउथ कैंपस के कॉलेजों, वसंत विहार, तिगड़ी स्थित सत्य नारायण मंदिर के निकट, बीआईसीआईटी कैंप और हेरिटेज स्कूल के आसपास अभियान चलाया गया। यहां करीब 250 सफाई कर्मचारियों ने करीब 35 किलोमीटर सड़कों की सफाई की। पूर्वी दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, विश्वास नगर वार्ड-207 और अरुणोदय पब्लिक स्कूल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विवेक विहार में आईटीआई परिसर और विश्व स्तरीय कौशल केंद्र के सामने सफाई की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। रोहिणी में जेआईएमएस कॉलेज के आसपास सफाई की गई, जबकि द्वारका के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण हुआ। यहां डीडीए के खुले मैदानों, ढलावों और फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशनों की स्थिति जांची गई। पुरानी दिल्ली क्षेत्र में डीडीयू मार्ग और इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर के अलावा बुधनगर में भी सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें