मानसून सेमेस्टर में पुराने बिल पर हॉस्टल फीस: मानसून सेमेस्टर के तहत हॉस्टल बिल पुराने रेट के आधार पर ही देने होंगे। संशोधित हॉस्टल फीस का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण छात्र पुराने रेट के आधार पर ही फीस जमा करवाएंगे। इसके अलावा छात्रों को हॉस्टल, लाइब्रेरी , प्रॉक्टर ऑफिस,स्पोर्ट्स ऑफिस आदि से सभी तरह के पुराने भुगतान करने के बाद नो ड्यूज का सर्टिफिकेट लेना होगा।
पंजीकरण के लिए छात्र अपने स्कूल, सेंटर व विभागों के डीन,डायरेक्टर आदि से बात कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने अभी तक अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में पंजीकरण नहीं किया है, वे करवा लें।
पीएचडी की पहली सूची 11 को
जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत पीएचडी दाखिले के लिए पहली संभावित सूची 11 जनवरी को जारी होगी। पहली सूची में नाम आने वाले चयनित उम्मीदवार 11 से 13 जनवरी तक फीस जमा कर सकेंगे। दूसरी सूची 18 से 19 जनवरी में आ सकती है। वहीे, खाली सीटों पर तीसरी और आखिरी सूची 29 और 30 जनवरी को आएगी,जबकि पीएचडी प्रोग्राम में नौ फरवरी तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।