अब सर्जरी के बाद कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों को घर ही कीमोथेरेपी और कैंसर रोग संबंधी अन्य उपचार मिलेंगे।
हेल्थकेयर एट होम कैंसर मरीजों को ये सुविधा मुहैया करा रही है। देश में दिल्ली-एनसीआर से इसकी शुरुआत की गई है। इससे गाजियाबाद की हेल्थ इंडस्ट्री भी रफ्तार पकड़ रही है।
हेल्थकेयर होम एट इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. गौरव ठुकराल ने बताया कि जजो मरीज बेड से उठ नहीं सकते है, उनके लिए घर पर ही इलाज मुहैया होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में ऑनकोलॉजी केयर के तहत 350 मरीजों को सफलतापूर्वक इलाज दिया जा रहा है।
कम कीमत पर हो रहा इलाज-मरीज की स्टेज के हिसाब दो हजार से 10 हजार रुपये के बीच घर में ही इलाज मौजूद है। कैंसर अस्पतालों में कीमोथेरेपी की कीमत 20 हजार होती है। मरीजों की भागदौड़ के साथ पैसों की भी बचत हो सकेगी।
यूरोप और आस्ट्रेलिया में 20 वर्ष से ये सुविधा
हेल्थकेयर एंड यूके के फाउंडर्स के साथ मिलकर इस सुविधा को भारत में हेल्थकेयर एट इंडिया के नाम से शुरू किया गया। 20 वर्षों से यूरोप और आस्ट्रेलिया में ये सुविधा है।
अब इसे जयपुर, बंगलूरू, मुंबई और चेन्नई में इसी वर्ष शुरू किया जाएगा। वहीं, कार्डिएक पल्मोनोलॉजी (फेफड़े) सर्विसेज के साथ ही सर्जरी के बाद, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और फिजियोथेरेपी केयर की सर्विसेज मिल सकती हैं।