नजफगढ़ इलाके में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास करने वाली रागिनी गायिका व डांसर सपना चौधरी की हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन अभी वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने बयान के बाद तफ्तीश आगे बढ़ने की बात कही
2 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
डॉक्टरों के मुताबिक अभी पूरी तरह से पूरी तरह से स्वस्थ होने में 24 घंटे से ज्यादा समय लगेगा। छावला थाना पुलिस सपना के बयान का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
3 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
उसके बाद ही आगे की जांच की बात कह रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर सपना किसी शख्स पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाती है तो पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
4 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पुलिस की टीम दो बार सपना का बयान लेने के लिए अस्पताल गई थी। गौरतलब है कि रविवार सुबह नजफगढ़ स्थित अपने आवास पर सपना ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
5 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पांच पन्ने के सुसाइड नोट में सपना ने लिखा था कि वह जिंदगी से तंग आ चुकी है और जीना नहीं चाहती।
विज्ञापन
6 of 10
Sapna Suicide Note
- फोटो : अमर उजाला
उसने लिखा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया और उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश से वह परेशान है।
विज्ञापन
7 of 10
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पुलिस को पता चला कि सपना ने फरवरी में गुड़गांव के चक्करपुर गांव में लोगों की मांग पर एक गाना गाया था।
8 of 10
गायिका सपना चौधरी
इस गाने से आहत होकर सतपाल नाम के शख्स ने गुड़गांव सेक्टर 29 में सपना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
9 of 10
डांसर सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी