फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम का BSP और BJP पर हमला- ये जमीन मेरी और जहां ऊंगली का निशान है वो भी मेरी है

Mon, 05 Sep 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
हज हाउस के लोकार्पण में पहुंचे आजम खान ने बीजेप और बसपा को घेरा - फोटो : अमर उजाला
हज हाउस के उद्घाटन समारोह में सीएम अखिलेश यादव के साथ आजम खान भी पहुंचे। आजम खान ने बसपा पर न‌िशाना साधते हुए कहा ‌क‌ि पूरे प्रदेश में अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई सब जगह कब्जा करने की कोश‌िश की गई। उन्होंने आगे प्रदेश पर दावा ठोंकते हुए कहा क‌ि ये जमीन मेरी है और जहां ऊंगली का निशान है वो भी मेरी है। किसी मुस्लिम के पूर्वज के नाम पर किसी जिले का नाम नहीं रखा गया। इसके बाद मीड‌िया पर अपनी भड़ास न‌िकालते हुए और जनता को चेताते हुए आजम बोले मीडिया के लोग आज मौलवी के पीछे पड़े हैं। इनके बहकावे में मत आना।
विज्ञापन

2 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वो बोले मुज्जफरनगर का दंगा दिखाया, दंगाई नहीं दिखाया। रेप दिखाया। रेपिस्ट नहीं दिखाया, घर जले दिखाया, घर जलाने वालों को नहीं दिखाया। यूपी की जनता को संबोध‌ित करते हुए बोले क‌ि तुम्हें तोडना चाहते हैं कमजोर करना चाहते हैं। अपराध के ग्राफ में सबसे पहले राजस्थान का नाम है। उत्तर प्रदेश का 24वें पायदान पर नाम है। इसके बाद भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा क‌ि दादरी भाजपा की देन है, वो भी सिर्फ सरकार बनाने के लिए।
विज्ञापन

3 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश, उनकी झलक पाने को चेक‌िंग गेट पर चढ़े लोग - फोटो : अमर उजाला
अपनी सरकार का बखान करते हुए बोले सरकार ने पूरे प्रदेश में एक-एक व्यक्ति का विकास किया है। उन्होंने जनता से सवाल क‌िया गाय और गंगा पर राज करने वालों, कभी देश का प्रधानमंत्री किसी पूंजीपति का ब्रांड एम्बेसडर नहीं बना। लेकिन ये बादशाह करता है। आज सवाल हिंदू मुसलमान का नहीं है सवाल है देश बचेगा कैसे। गाय का कारोबार भाजपा के लोग करते हैं। केंद्र में सरकार आने के बाद गाय के मांस का एक्सपोर्ट क्यों बढ़ गया।

4 of 10
गाज‌ियाबाद के हज हाउस का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला
भाजपा पर गाय की राजनीत‌ि करने के ल‌िए तीखा हमला करते हुए आजम खान ने आरोप लगाया क‌ि दिल्ली के पांच सितारा होटल में जिंदा गाय काटी जा रही है और ये गाय को बचाने का दावा करते हैं। इसके बाद जनता से अख‌िलेश सरकार को सत्ता में लाने की अपील करते हुए आजम बोले क‌ि अखिलेश यादव राष्ट्र की संपत्ति है इन्हें संभालो। बहुत लंबा राजनीतिक सफर तय करना है अभी, यूपी की जनता उठो तय करो कि अगली मंजिल लालकिला है। भाजपा के लोग गाय और गंगा के नाम पर इंसानों के बंटवारे का काम कर रहे हैं उन्हें पहचानो। हज हाउस के उद्घाटन में उमड़ी भी प्रमाणित करती है कि हिंदुस्तान कल भी धर्म निरपेक्ष था और आज भी धर्म निरपेक्ष है।
विज्ञापन

5 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला
बता दें क‌ि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गाजियाबाद पहुंचे जहां उन्होंने हज हाउस का लोकार्पण किया। सीएम ने हज हाउस में वृक्षापरोण भी किया। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए एक युवक चेकिंग गेट पर ही चढ़ गया। सुबह से यहां लोगों का तांता लगा हुआ है।यहां सीएम का इंतजार हज हाउस के जायरीनों, लैपटॉप और साइकिल हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को था। यहां उनके साथ मंत्री आजम खान भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश और स्वागत में सपाई - फोटो : अमर उजाला
सीएम के दौरे को लेकर सरकारी मशीनरी भी बीते कई दिनों से सतर्क दिख रही है। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी रविवार से ही गाजियाबाद में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हज हाउस उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा को चाक चौबंद करने का काम कल से ही जारी है। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से हज हाउस तक 58 पॉइंट्स पर पुलिस तैनात क‌िए गए हैं। एक-एक कार्यकर्त्ता की जांच के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है।

8 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला
हज हाउस के उद्घाटन को लेकर सीएम को भाजपा समेत कई संगठनों के विरोध का सामना करने की भी संभावना थी। हालांक‌ि अभी तक ऐसी क‌िसी खबर की सूचना नहीं म‌िली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमेशचंद तोमर और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का कहना है कि हज हाउस का विरोध भाजपा पहले ही दिन से करती आ रही है। सिर्फ एक माह के लिए प्रयोग होने वाली इमारत में कंस्ट्रक्शन लागत ही 51.30 करोड़ रुपये आई है।

9 of 10
गाज‌ियाबाद दौरे पर सीएम अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला
यह निश्चित रूप से जनता के धन की बर्बादी है। सरकार सिर्फ एक धर्म विशेष के लोगों और अपने एक कैबिनेट मंत्री को खुश करने की नीयत से यह काम कर रही है। इसका निश्चित तौर पर विरोध किया जाएगा। इसके अलावा वेव सिटी से प्रभावित किसानों ने भी सीएम दौरे पर विरोध जताने की बात कही थी। शिवसेना भी सीएम के इस कार्यक्रम का विरोध जताने की तैयारी में थी।
विज्ञापन

10 of 10
सीएम अख‌िलेश का काफ‌िला - फोटो : अमर उजाला
सीएम का काफ‌िला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें