फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लूटपाट के दौरान पलटा ऑटो, महिला व चालक जख्मी, बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी पीड़िता

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर बेटे को स्कूल से लेकर लौट रही महिला का पर्स झपटने में विफल होने पर बदमाशों ने ऑटो चालक को लात मार दी। 
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक व महिला बुरी तरह से जख्मी हो गए। ऑटो पलटने के बाद आरोपी महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार, मोबाइल व अन्य कीमती सामान मौजूद था। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर देर शाम को स्कूटी सवार दोनों आरोपी सीलमपुर निवासी जावेद और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से पीड़िता का लूटा गया पर्स भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता विधि जिंदल शुक्रवार दोपहर बेटे को स्कूल से लेकर घर जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। चालक विनोद कुमार ऑटो लेकर ज्योति नगर की ओर चल दिया। 
विज्ञापन

इस बीच महाराजा सूरजमल मार्ग पर स्कूटी सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से विधि से उनका पर्स झपटने का प्रयास किया। विनोद ने ऑटो की गति बढ़ाई तो स्कूटी सवारों ने विनोद को जोर से लात मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद बदमाशों ने विधि का पर्स लूटा और फरार हो गए। विधि व विनोद दोनों ऑटो के नीचे दबकर जख्मी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें