यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। श्रद्धांजलि देने के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित एक नेता से ज्यादा दोस्त थीं। शीला दीक्षित से कई यादें जुड़ी हैं। शीला दीक्षित के जाने की बहुत कमी खलेगी।
सोनिया गांधी ने कहा कि वह मेरे लिए बहुत बड़ी सहायक थीं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगी।
दरअसल, राहुल गांधी बुधवार को अमेरिका गए थे, राहुल के 22 या 23 जुलाई को अमेरिका से लौटेंगे। ऐसे में राहुल गांधी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंच पाए हैं।
गौरतलब है कि तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (81) का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार थीं और तीन बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। उल्टी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह उन्हें एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।