फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर प्रहार: दिल्ली में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान 26 से; दो पहिया वाहन अधिक प्रदूषित कर रहे वायु

Mon, 23 Oct 2023 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली की हवा सुधारने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। बैठकों से नदारद इन अधिकारियों से परेशान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिकायत की है।
विज्ञापन
रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान गुरुवार यानी 26 अक्तूबर से शुरू होगा। इसकी जानकारी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय दी। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन सबसे अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली की हवा सुधारने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। बैठकों से नदारद इन अधिकारियों से परेशान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिकायत की है। दरअसल सोमवार को दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण को लेकर बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कई विभागों के अधिकारी नदारत रहे। इसे चिंताजनक बताते हुए पर्यावरण मंत्री ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

विज्ञापन

25 अक्टूबर को सभी डीसी, एमसीडी हॉट स्पाट का निरीक्षण करेंगे
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सोमवार को सचिवालय में 28 विभागों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आदेश दिया कि 25 अक्टूबर को सभी डीसी,एमसीडी हॉट स्पॉट का निरीक्षण करेंगे। साथ जमीनी स्तर पर प्रदूषण के विरुद्ध कार्य को और तेज करेंगे।

उन्होंने बताया कि 13 हॉट स्पाट के अलावा 8 ऐसे प्वाइंट को शामिल किया गया है जहां एक्यूआई 300 से अधिक चला गया है। इसमें शादीपुर, आईटीओ, मंदिर मार्ग, नेहरू नगर, पड़पड़गंज, सोनिया विहार, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और मोतीबाग है। यहां एमसीडी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया है कि इन 8 जगहों पर भी विशेष टीमें तैनात करें।

मंत्री ने कहा, फेरे बढ़ाए मेट्रोपर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली मेट्रो को आदेश दिया गया है कि वे अधिक भीड़ वाले रूटों पर फेरे बढ़ाएं। वहीं, जिन स्टेशनों पर मेट्रो की आवृत्ति का अंतराल 7 से 8 मिनट है, उसे घटाकर 5 से 6 मिनट तथा जहां यह आवृत्ति 5 से 6 मिनट हैं, वहां पर 2-3 मिनट किया जाए। साथ ही डीटीसी को आदेश दिया गया है कि वे अपनी ज्यादा से ज्यादा बसों को सड़कों पर उतारे। साथ ही निजी बसों को हायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दें। इससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके।

एंटी डस्ट अभियान होगा तेज
गोपाल राय ने बताया कि अभी जो सड़कों पर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है उसमें डस्ट सप्प्रेसेंट्स का छिड़काव किया जाएगा। जिससे की धूल के कण ज्यादा समय तक जमीन पर रहेंगे। साथ ही दिल्ली में जो एंटी डस्ट कैंपेन चल रहा है उसे 25 अक्टूबर से और अधिक सघन किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है एंटी डस्ट अभियान के तहत जो कार्रवाई चल रही है उसे फील्ड विजिट के माध्यम से और तेज किया जाए।
विज्ञापन

91 यातायात जाम प्वाइंट में टीमें होंगी तैनात
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने जिन 91 ट्रैफिक जाम के प्वाइंट का जिक्र किया था, उन जगहों पर स्पेशल टीमों की तैनाती करके जाम की समस्या का निदान करने का निर्देश दिया गया है। इसकी रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को सौंपने का आदेश दिया गया है। राय ने लोगों से अनुरोध किया की जब तक आम जनता पर्यावरण प्रदूषण के विरुद्ध खड़ी नहीं होगी तब तक सरकार कोशिशें कर ले, प्रदूषण को समाप्त करना संभव नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें