फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किला 8 से 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद

Thu, 25 Jul 2019 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : PTI
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर के तैयारियों के लिए लाल किला 8 से 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस बीच पर्यटक बाहर से ही लाल किले का दीदार कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इस संबंध में लाल किले के अधिकारियों, दिल्ली पुलिस और पीएम सिक्योरिटी को नोटिस भेजा गया है। बताया गया है कि 8 अगस्त की सुबह से ही लाल किले को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एएसआई ने पर्यटकों से इस बीच लाल किला भ्रमण की योजना न बनाने की अपील की है। 16 अगस्त से लाल किला पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें