फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमडीए में काम करने वालों की आउटसोर्स आधार पर होगी भर्ती

Sat, 22 Apr 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के लिए आउटसोर्स के आधार पर कुशल स्टाफ  भर्ती के लिए मैनपावर एजेंसियों से संविदा आमंत्रित की गई हैं। संविदा संबंधी पूरी जानकारी जीएमडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक मैनपावर एजेंसियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसकी आखिरी तिथि एक मई, 2017 तय की गई है। 
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि संविदा में भागीदारी करने की इच्छुक एजेंसियों को दो बिड सिस्टम (टेक्निकल बिड व फाइनेंशियल बिड अलग-अलग प्रस्तुत करनी होंगी। 

खत्री ने बताया कि प्राधिकरण के लिए 50 कार्यालय सहायक, 50 रिकॉर्ड स्टॉफ 10 स्टैनोग्राफर, 15 स्टैनो टाइपिस्ट, 75 मल्टीटास्किंग स्टॉफ, 10 अकाउंट सहायक, 15 अकाउंट स्टॉफ, 30 फील्ड टेक्नीशियन, 100 फल्ड ऑपरेटिव, 15 प्लानिंग सहायक, 15 आईटी ड्रॉफ्टसमैन, 10 लीगल सहायक, 10 लीगल कलर्क, दो सैनीटेशन सुपरवाइजर, 10 सैनीटेशन स्टॉफ, तीन सिक्योरिटी सुपरवाइजर, 30 सिक्योरिटी स्टाफ , दो इलेक्ट्रिशियन, 10 प्लंबर, एक सिस्टम मैनेजर, 10 प्रोग्रामर व 15 आईटी सहायक उपलब्ध करवाए जाने हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट द्वारा 18 अप्रैल को जीएमडीए को मंजूरी मिलने के बाद गुरुग्राम में हलचल तेज हो गई है। जीएमडीए पदाधिकारियों द्वारा मानसून सत्र में इसका विधेयक पास होने के बाद इसका काम तुरंत शुरू करने को लेकर यहां काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर जीएमडीए का कार्यालय कहां पर होगा इसका भी मंथन तेज हो गया है। 

कार्यालय भवन के लिए इंस्टीट्यूशनल प्रॉपर्टी मालिकों से सीलबंद टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर संबंधी पूरी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइ पर उपलब्ध है। टेंडर एक मई 2017 तक सीलबंद लिफाफे में स्वीकृत किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि इच्छुक इंस्टीट्यूशनल प्रॉपर्टी मालिक प्राधिकरण की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करके सीलबंद लिफाफे में हार्ड कॉपी प्राधिकरण के सिविल लाइन कार्यालय  में जमा करवा सकते हैं। 

टेक्निकल बिड और फाइनेंशियल बिड अलग-अलग लिफाफे में देनी होगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय भवन में कम से कम 15000 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। भवन के लिए तीन वर्ष की लीज का एग्रीमेंट साइन किया जाएगा। जिसे आगे दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें