फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: खामियां दूर करो नहीं तो सीटों में होगी कटौती

Sat, 22 Apr 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने प्रदेश के सभी 43 संबद्ध महाविद्यालयों को अपनी कमियां दूर करने के फरमान जारी किए हैं। विवि ने सख्त लहजे में कहा है कि जो महाविद्यालय कमियों को दूर नहीं करेगा, उसकी सीटों में कटौती की जाएगी। विवि के कैंपस में सभी प्राइवेट महाविद्यालयों के संबद्धता से संबंधित दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी शुरू है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन की ओर से निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करने वाले महाविद्यालयों की सीटें कम होंगी। विवि ने बीते वर्ष भी मापदंड पूरा नहीं करने पर करीब आधा दर्जन महाविद्यालयों की बीटेक, फार्मेसी, एमबीए और एमसीए की लगभग 1500 सीटों पर कैंची चलाई थी।

प्रदेश में संचालित सभी महाविद्यालयों को हर वर्ष तकनीकी विवि से प्रोविजनल एफिलेशन लेनी होती है। संबद्धता प्रदान करने से पूर्व तकनीकी विवि की कमेटियां प्रदेशभर के महाविद्यालयों में जाकर आधारभूत ढांचा और फैकल्टी समेत अन्य सुविधाओं की जांच करती हैं। निरीक्षण कमेटियों की जांच रिपोर्ट के बाद बोर्ड ऑफ एफिलेशन की बैठक में इन जांच रिपोर्टों पर निर्णय लिए जाते हैं। 
विज्ञापन


हिप्र तकनीकी विवि के डीन एकेडमिक डा. एनएन शर्मा ने कहा कि विवि ने सभी महाविद्यालयों को 10 जनवरी तक मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन का समय दिया था। इसके बाद 31 कमेटियों का गठन कर महाविद्यालयों का निरीक्षण किया गया। अब बोर्ड ऑफ एफिलेशन में जांच रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। विवि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने पर सीटें कम की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें