फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 5673 मरीज, 4128 हुए स्वस्थ

Wed, 28 Oct 2020 09:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी होने लगी है। मंगलवार के बाद बुधवार को फिर से आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में 5673 मामले सामने आए हैं, जबकि 4128 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। वहीं आज 60571 टेस्ट किए गए। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 40 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। हालांकि इनमें से एक मरीज की मौत अगस्त में हो गई थी जिसे आज के आंकड़ों में शामिल किया गया है।

बीते 10 दिनों में दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों की मृत्यु दर 0.99 प्रतिशत है। जबकि आज की पॉजिटिविटि रेट 9.37 प्रतिशत दर्ज की गई है। फिलहाल दिल्ली में 16822 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें