फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या करने जा रहे हैं कांग्रेस के बागी सांसद?

Wed, 22 Jan 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के बागी सांसद राव इंद्रजीत सिंह को लेकर जारी अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। उनका भाजपा में शामिल होना लगभग तय हो गया है। कांग्रेस से बगावत के बाद बनाए गए हरियाणा इंसाफ मंच का भी पार्टी में विलय होगा।
विज्ञापन


इसकी विधिवत घोषणा 13 फरवरी को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होगी। इसी दिन हरियाणा की कुछ और नामचीन हस्तियां भी भाजपा में शामिल होने का ऐलान करेंगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने यहां प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर मंगलवार को सांसद राव इंद्रजीत सिंह की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात हुई। इस दौरान उनके अलावा भाजपा के हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी और सह-प्रभारी डाऩल जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि 13 फरवरी को उनके साथ हरियाणा की कई और बड़ी शख्सियतें भाजपा में शामिल होंगी। इस सूची में एमडी यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर जनरल ओपी कश्यप का भी नाम है। राव इंद्रजीत सिंह को गुड़गांव संसदीय क्षेत्र और अहीरवाल क्षेत्र से उनके समर्थकों को विधानसभा चुनाव लड़ाने के बारे में बैठक में हुए फैसले के बारे में पूछने पर रामबिलास ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है।

ऐसे मुद्दों पर संसदीय बोर्ड में चर्चा होती है। इस बारे में इंसाफ मंच के मुख्य प्रवक्ता जीएल शर्मा ने कहा कि यह सही समय पर लिया गया उचित फैसला है। इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें