शराब के नशे में धुत होकर देर रात दरवाजे पर हंगामा कर रहे युवकों को हटने के लिए कहना एक महिला को भारी पड़ा। युवकों ने महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकतें की।
चीखने चिल्लाने पर दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर भाग निकले। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला के मुताबिक 13 मई 2015 को वह अपने पर अकेली थीं।
रात का खाना खाकर आराम कर रही थीं। रात 10:30 बजे अचानक दरवाजे पर शोर सुनाई दिया तो वह बाहर निकलीं। घर के दरवाजे पर नशे में धुत्त दो युवक शोर मचा रहे थे।