फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिजिटल एप से चालानों का रियल टाइम निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की जिला अदालतों में लगी विशेष ट्रैफिक लोक अदालत .
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने शनिवार को दिल्ली के सभी जिला अदालत परिसरों में यातायात चालानों के लिए विशेष लोक अदालत लगाई। इसमें 1,16,536 ट्रैफिक चालान का निस्तारण किया गया और उनकी रकम 1.73 करोड़ रुपये जमा हुई। बिजली मामलों के लिए स्थायी लोक अदालत (पीएलए) में भी अलग पीठों का गठन किया गया, जहां 695 मामलों का निस्तारण 2.41 करोड़ रुपये से किया गया। इसमें डिजिटल लोक अदालत एप से चालानों का रियल टाइम निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को साकेत, पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, रोहिणी और द्वारका समेत सभी जिला अदालतों में विशेष इंतजाम किए गए। ये आयोजन दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश व डीएसएलएसए के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव और सदस्य सचिव राजीव बंसल के मार्गदर्शन में किया गया। ट्रैफिक चालानों की भारी संख्या और निस्तारण में देरी को देखते हुए डीएसएलएसए ने डिजिटल लोक अदालत एप शुरू किया है, जिसका ई-उद्घाटन 13 फरवरी को हुआ। दिल्ली में करीब 2.5 करोड़ से अधिक चालान लंबित हैं। हर राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 1.80 लाख चालान डाउनलोड होते हैं, जबकि विशेष ट्रैफिक लोक अदालत में करीब 2 लाख चालान डाउनलोड किए जाते हैं। पहले रिकॉर्ड अपडेट में डेढ़ महीने लगते थे, अब डिजिटल सिस्टम से तुरंत अपडेट हो रहा है। एप से बारकोड स्कैन कर एंट्री, ट्रैफिक पुलिस पोर्टल व वर्चुअल कोर्ट से डेटा लिंक और एसएमएस सूचना दी जा रही। यह एप डीएसएलएसए, दिल्ली सरकार, एनआईसी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें