फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन का असर, व्यस्त रहने वाला DND टोल भी दिखा खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
1 जनवरी से दिल्ली में शुरू हुई ऑड-ईवन योजना के लिए सोमवार एक महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा था। कहा जा रहा था कि शुरूआती दिनों में छुट्टियां होने के कारण सड़कों पर जाम नहीं दिखा लेकिन सोमवार को दिखेगा।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को भी राजधानी की सड़कें अन्य सोमवारों के मुकाबले काफी खाली रहीं। पीक ऑवर्स में बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वाला डीएनडी टोल भी साफ ही दिखाई दिया।

वहीं कालिंदी कुंज का मार्ग भी अन्य दिनों के मुकाबले खाली ही रहा। हालांकि रविवार को खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी जिसमें दिल्ली में आतंकी हमले की बात कही गई थी उसके बाद से जगह-जगह पर पुलिस ने बैरिकेंडिंग कर दी है और सुरक्षा जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस सुरक्षा जांच के कारण ही कई जगह-जगह पर ट्रैफिक लगा है अन्यथा ऑड-ईवन की वजह से कहीं भी जाम लगने की खबरें अभी तक नहीं आई हैं। हालांकि सुबह से कई चालान कट चुके हैं।

आज सम-विषम फॉर्मूले की असली परीक्षा

दिल्ली की सड़कों पर आज यानी सोमवार को सम-विषम फॉर्मूले की असली परीक्षा है। शुक्रवार और शनिवार को यह नियम सफलता पूर्वक लागू हो गया। हालांकि नियम तोड़ने पर 567 चालान हुए।

रविवार को फ्री डे के बाद सप्ताह के पहले कामकाजी दिन पर बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर उतरेंगे। ऐसे में फॉर्मूले की असली परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग समेत सभी एजेंसियों की बैठक करके फुलप्रूफ तैयारी की घोषणा की गई है।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 567 चालान के अलावा शिकायत पर 348 ऑटो के चालान काटे गए हैं। जागरूक करने के अलावा टीमों ने समझाया-बुझाया और गांधीगिरी भी की, माफ करके सुधरने का मौका भी दिया गया। अब नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से 300 टीमें तैनात होंगी

अभी तक सड़कों पर 200 टीमें थीं, अब पुलिस की मदद से 300 टीमें तैनात होंगी। अभी तक एसडीएम को चालान की पावर दी गई थी, जिसमें अब एडीएम और तहसीलदार भी जोड़ दिए गए हैं। परिवहन विभाग की 66 टीमें शिफ्ट की बजाय सुबह से शाम तक काम करेंगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि विषम नंबर की बिना छूट वाली प्राइवेट कारें जो लोग सड़क पर लेकर निकलेंगे, उनकी रिकॉर्डिंग करने के लिए खुफिया और खुले में कैमरे लगाए गए हैं।

नियम तोड़ेंगे तो पकड़े जाएंगे। वहीं जो लोग स्वेच्छा से सम-विषम में सहयोग करना चाहते हैं, उनसे 5 लोगों को इसका लाभ बताने की अपील की है। मंत्री ने ऑटो चालकों की मनमानी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 011-42400400 पर करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें