फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर, डीएल के बाद अब घर आएगी आरसी 

Fri, 28 Jul 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नई दिल्ली में अब वाहन का पंजीकरण कराने के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) लेने के लिए मोटर लाइसेंसिंग कार्यालयों (एमएलओ) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिल्ली सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस की तरह आरसी को भी स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे घर पहुंचाएगी। सरकार ने इसकी योजना तैयार कर ली है। इसे जल्द ही लागू करने की योजना है।
विज्ञापन


दरअसल अभी तक परिवहन विभाग सिर्फ डीएल ही स्पीड पोस्ट के जरिए घर भेजती है। अब सरकार कार्यालयों में भीड़ कम करने के लिए आरसी भी घर भेजेगी। इससे कार्यालयों में भीड़ कम होगी।

आवेदकों को चक्कर भी नहीं लगाना होगा। परिवहन विभाग का मानना है कि इससे पंजीकरण कराने वाले का बताया सही है कि नहीं इसका भी पता चल जाएगा। दिल्ली में प्रतिवर्ष छह फीसदी की दर से वाहन बढ़ते है। वर्तमान में दिल्ली में एक करोड़ से ज्यादा वाहन है।       
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुताबिक वर्तमान में आरसी के लिए आवेदक को खुद अपने पहचान पत्र के साथ कार्यालय आना पड़ता है। वाहन शोरूम चलाने वाले लोग भी खुद आरसी लेकर जाते हैं और आगे वाहन खरीददार को देते है।

इसी तरह डुप्लीकेट आरसी जारी कराने पर या लोन ली हुई गाड़ी पर लोन खत्म होने पर दोबारा से आरसी जारी कराने पर भी लोगों को आरसी के लिए कार्यालय जाना पड़ता है। मगर नई योजना के तहत अब घर बैठे उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए आरसी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें