रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) अफसर अनन्य चक्रवती, पत्नी जयश्री, बेटी दिशा और उनके बेटे अर्नब के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को एम्स के पोस्टमार्टम घर में हुआ।
तीन डॉक्टरों की टीम ने सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व एम्स के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता कर रहे थे। टीम में डॉ. ओपी मूर्ति के अलावा एक रेजिडेंट डॉक्टर को शामिल किया गया था।
पढ़ें: इसलिए रॉ ऑफिसर ने की बेटे-बेटी और पत्नी की हत्या!
एम्स प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी व स्टीट फोटोग्राफी कराई गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को रिपोर्ट मामले के जांच अधिकारी को बंद लिफाफे में सौंप दिए जाने की उम्मीद है।
सूत्रों का कहना है कि तीन शवों के चेहरे और सिर पर आठ से 12 चोट के निशान थे। धारदार हथियार के अलावा ब्लंट इंजरी के भी निशान थे। हालांकि इस संबंध में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।