फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः पत्नी को खर्चे के पैसे नहीं देता था रॉ अफसर

Wed, 05 Mar 2014 08:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों व पत्नी की हत्या कर रॉ अफसर अनन्य चक्रवर्ती की खुदकुशी के मामले में पुलिस को पता चला है कि वह पत्नी को खर्चे के लिए पैसे नहीं देता था। इस कारण दोनों में करीब पांच-छह साल से झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन


अर्नब व दिशा मां को सपोर्ट करते थे, जिस वजह से अनन्य उनसे चिढ़ता था। वहीं, मंगलवार को आई पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अनन्य ने बेटी दिशा की गर्दन नहीं काटी थी। उसने दिशा के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या की थी, जबकि बेटे और पत्नी की गर्दन को आगे व पीछे से काटा गया था।

पढ़ें: रॉ अफसर कांड से उठेगा पर्दा!

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को मंगलवार को अनन्य, जयश्री, दिशा और अर्नब की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें पता चला है कि आरोपी ने परिजनों की मौत के बाद उनके शरीर पर वार नहीं किए थे। रिपोर्ट में पता चला है कि रॉ अफसर की पत्नी व दोनों बच्चों की मौत शार्प चोटों के कारण हुई है।
विज्ञापन


पत्नी व बेटे के शरीर पर सबसे ज्यादा चोटें हैं। पत्नी की बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई है। उसकी गर्दन काटने के अलावा शरीर पर चोट के करीब एक दर्जन निशान हैं। पत्नी के सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: इसलिए रॉ ऑफिसर ने की बेटे-बेटी और पत्नी की हत्या!

उधर, पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रखवा दिया है। इससे ये देखा जाएगा कि आरोपी ने हत्या करने से पहले परिवार के सदस्यों को जहर आदि तो नहीं दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें