फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर ध्वंसः आप विधायक ने दिल्ली विधानसभा में फाड़ी कमीज, फिर कही ये बात

Thu, 22 Aug 2019 06:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने के बाद से विरोध-प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आज दिल्ली विधानसभा में भी देखने को मिला, जहां एक विधायक ने अपनी कमीज ही फाड़ डाली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के अम्बेडकर नगर से विधायक अजय दत्त ने संत रविदास के एक मंदिर को ढहाए जाने के खिलाफ गुरूवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर अपनी कमीज फाड़ डाली।

इसके साथ ही आप विधायक ने ये भी कहा कि, 'अगर भारतीय जनता पार्टी हमें जीने नहीं देना चाहती है तो वो हमें डंडों से मारे।' गौरतलब है कि रविदास मंदिर को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ढहाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को भीम आर्मी व उनके समर्थकों ने इस ध्वंस के खिलाफ सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इससे दिल्ली के विभिन्न भागों में यातायात ठहर सा गया था।

आज अदालत ने गिरफ्तार किए गए 96 प्रदर्शनकारियों समेत भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें