फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप ने की उपराज्यपाल से मुलाकात, दूसरी जगह बनवाया जा सकता है रविदास मंदिर

Tue, 13 Aug 2019 10:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार तुगलकाबाद में वन विभाग की जमीन पर बने संत रविदास मंदिर को दूसरी जगह बनवाने की योजना पर काम कर रही है। इस बारे में मंगलवार को केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात हुई। दोनों के बीच दिल्ली से जुड़े दूसरे मसलों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उपराज्पाल से मुलाकात के दौरान दूसरे कई मामलों के साथ अदालत के आदेश पर संत रविदास मंदिर हटाने पर भी चर्चा हुई। डीडीए और केंद्र सरकार इस मसले का समाधान ढूंढ रहे हैं। जल्द ही वैकल्पिक जगह की पहचान कर मंदिर को दुबारा बनवाया जाएगा। मुलाकात के दौरान पुरी ने सलाह दी कि जरूरी निर्देश जारी करवाने के लिए प्रभावित पक्षों को अदालत में अपील करनी चाहिए।

उधर, मंदिर तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को भी पंजाब के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-जालंधर हाईवे पर जाम भी लगाया। डीडीए का इस संबंध में कहना है कि वन विभाग की जमीन पर अर्धस्थायी निर्माण हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने सुनिश्चित किया कि ढांचा हटाया जाना है। उसकी कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें