फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रवि ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी के जूनियर इंजीनियर रवि चौहान ने एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने मास्टर्स-1 (110 किलोग्राम) वर्ग में भाग लेते हुए फुल पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। रवि ने कुल 575 किलोग्राम वजन उठाया। वे एमसीडी के केशवपुरम जोन में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

रवि इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 20 से अधिक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में स्पेन में आयोजित अर्नोल्ड क्लासिक यूरोप 2024 में दो स्वर्ण पदक, थाईलैंड में विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में तीन स्वर्ण पदक, रूस में विश्व कप 2023 में दो स्वर्ण व एक रजत पदक तथा स्लोवेनिया में विश्व चैंपियनशिप 2023 में दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें